फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक ही समस्या को लेकर बार-बार चक्कर लगा रहे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 51 मामले पेश हुए। इसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। न्यायिक उम्मीद में बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देने वालों का कहना है कि कागजों में समस्याओं का समाधान कर दिया जा रहा है और मौके पर मामला ज्यों का त्यों पड़ा है।
विज्ञापन

चौथी बार संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचीं छपरा मगरवी गांव निवासी गुड़िया पत्नी श्रीकांत ने कहा कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर पड़ोसी ने जबरन छप्पर रख लिया है। पैमाइश करके उसे हटाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देती आ रही हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
नारायनपुर निवासी सीताराम और कनैला गांव निवासी गिरिजेश ने कहा कि उनके मकान के बगल से होकर गांव का सार्वजनिक रास्ता गया है। उस रास्ते पर आगे चलकर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर लिया हैं। इससे पूरे गांव समेत उनका भी रास्ता अवरूद्ध है। रास्ते को खाली कराने के लिए छह बार संपूर्ण समाधान दिवस में अर्जी लगाई जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौवा पार गांव निवासी संगीता पत्नी सुनील ने बताया जमीन लेने के लिए एक आदमी से संपर्क किया। वह एक दस्तावेज लेखक के पास ले गया और ढाई लाख रुपये में एक जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। जब दाखिल-खारिज करने के लिए तहसील गई तो पता चला कि जिस जमीन का बैनामा उनके नाम से किया गया है वह पहले ही बिक चुकी है। इस पर मकान का निर्माण कराकर एक व्यक्ति रह रहा है। अपने साथ हुई धोखाधड़ी से दुखी होकर जब रजिस्ट्री करने वाले से दी गई रकम की मांग की तो उसने इन्कार कर दिया। इस मामले में कार्रवाई के लिए सात बार संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे चुकी हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 51 लोगों ने राजस्व संबंधी मामले को लेकर डीएम के समक्ष फरियाद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें