संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना के लिए 56 ग्रामों में गजट प्रकाशन की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। इसके साथ ही चार हजार भू स्वामियों में से 52 ग्रामों के 2350 भू- स्वामियों के प्रतिकर का भुगतान को तहसील मुख्यालय पर कैंप लगाकर किया गया है।
भूमि का कब्जा रेलवे का हस्तगत कर दिया गया है। एडीएम जय प्रकाश ने इस संबंध में यह जानकारी देते हुए कहा कि शेष भू-स्वामियों में से जिन भू-स्वामियों में नामों में त्रुटि है, उनका भुगतान तहसील से अभिलेख दुरूस्त होने पर एवं जिन भू-स्वामियों की भूमि बंधक के रूप में है। बैंक द्वारा नो-ड्यूज जारी करने पर मुआवजा की धनराशि को उनके खाते में भेज दी जाएगी।
विवादित या किसी न्यायालय के अधीन मुकदमा होने/स्थगन आदेश प्रभावी होने के कारण वांछित धनराशि सुरक्षित कर ली गई है। जिन भू-स्वामियों ने अपना अभिलेख जमा नही किया है, उनके लिए तीन मार्च 2025 को तहसील मुख्यालय पर एकदिवसीय कैम्प आयोजित किया जाएगा। संवाद