फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टांप ड्यूटी के अनुसार मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे जमीन का अधिग्रहण करते समय मुआवजा उस सर्किल रेट के अनुसार देने की मांग की, जिससे स्टांप ड्यूटी ली जाए। पसाई गांव निवासी मजहर आजाद ने इस संदर्भ में सीएम को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में मजहर ने कहा कि प्रदेश को विकास की गति देने के लिए गोरखपुर से पानीपत के लिए छह लेन का एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। इसमें जिन किसानों की भूमि आ रही है सरकार उस जमीन के सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दे रही है, जो स्वीकार है, लेकिन इस एक्सप्रेस-वे में कुछ ऐसी भी जमीनें जा रही हैं जो हाईवे पर है। चकमार्ग पर हैं। पीडब्ल्यूडी की सड़क पर हैं। बाग-मलिकान है, आवासीय भूमि है, नए मकान बने हैं या मकान से सटी भूमि है और सरकार इस बहुमूल्य भूमि का मुआवजा भी कृषि भूमि के सर्किल रेट का चार गुना ही दे रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है।
उन्होंने मांग की कि सरकार रजिस्ट्री करते समय जिस भूमि पर सर्किल रेट से स्टांप लेती है उसका उसी सर्किल रेट का चार गुना उसको मुआवजा देना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें