फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इस अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी मॉनीटरिंग डब्लूएचओ व यूनीसेफ सहित अन्य स्वास्थ्य संंबंधी ऑर्गनाइजेशन की ओर से की जाएगी।

एडीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन


0000000000000000
अभियान में घर-घर दस्तक देंगे स्वास्थ्यकर्मी
सीएमओ ने बताया कि 10 से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी, आशा, एएनएम घर-घर जाकर एई, जेई, बुखार रोगियों को चिह्नित करने एवं उनको तेज बुखार होने पर एंबुलेंस की ओर से नजदीकी सीएचसी-पीएचसी पर भेजने का कार्य करेंगी। घर-घर जाकर टीमें दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिट्टी के गमले, पॉट्स, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को भी चेक करेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना सभा के अवसर पर शिक्षकों की ओर से बच्चों को संचारी रोग से बचाव एवं हीटवेव-लू से बचाव आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एडीएम न्यायिक चंद्रेश सिंह, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, एसडीएम धनघटा अरुण कुमार, एसडीएम सुनील कुमार, अतिश कुमार सिंह, जनार्दन, एसीएमओ डॉ. वीपी पांडेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें