सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कमिश्नर, डीआईजी व अन्य अधिकारी। स्रोत-पुलिस
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से थाना धनघटा अंतर्गत बैजूधाम में सीएम के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आसामजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के रोकथाम हेतु वर्दी एवं सादे कपड़ों में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा उपस्थित रहे। संवाद