संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पांच किलोमीटर पुरुष और महिला क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन किया गया है।
उपक्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे क्राॅस कंट्री रेस प्रतियोगिता कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट से प्रारम्भ होकर नेदुला चैराहा होते हुए पुनः वापस स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी। इच्छुक प्रतिभागी 26 जनवरी को सुबह आठ बजे कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रवेश शुल्क निशुल्क है। विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान के साथ ही साथ तीन सांत्वना पुरस्कार पुरुष एवं महिला वर्ग में खेल विभाग की तरफ से दिया जाएगा।