फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश आए या तूफान, आज जमकर करेंगे मतदान

Thu, 11 May 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए बुधवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था केे बीच पोलिंग पार्टियां हीरालाल राम निवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद से रवाना की गईं। इस दौरान डीएम संदीप कुमार व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गई हैं। वहीं मतदाता भी तैयार हैं। उनका कहना है कि बारिश आए या तूफान, वे जमकर करेंगे मतदान।
विज्ञापन

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए जनपद के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में निर्वाचन दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। जिले में 228762 मतदाता हैं। जनपद में कुल 130 वार्डाें के लिए 109 मतदान केंद्र एवं 238 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए नौ जोनल मस्ट्रिेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी करेंगे। इस बीच डीएम संदीप कुमार, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव व सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार की उपस्थित एवं देखरेख में हीरालाल पीजी कॉलेज खलीलाबाद से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गई हैं। डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने जोन एवं सेक्टर में भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराएं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रभारी जिला विकास अधिकारी जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, सीओ सदर दीपांशी राठौर, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें