फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सजावट के साथ आमदनी का जरिया बन रहीं रंगीन मछलियां

Fri, 11 Jul 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एक्वेरियम में रखीं मछलियां
विज्ञापन
संतकबीरनगर। घरों और दुकानों में सजे एक्वेरियम और उसमें तैरती रंगीन मछलियां सबको लुभाती हैं। ये मछलियां आमदनी का जरिया बन रही हैं। पिछले 7-8 सालों में शहर में एक्वेरियम का कारोबार बढ़ा है। एक्वेरियम कारोबार में 5 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पहले बाजार में एक्वेरियम की एक दुकान थी। रंगीन मछलियों के प्रति लोगों के बढ़ते शौक के कारण एक्वेरियम की दुकानें भी बढ़ गई हैं। बाजार में रंगीन मछली की कीमत 30 रुपये से लेकर 800 रुपये तक है। शहर के कई दुकानों पर एक्वेरियम शोभा बढ़ा रहे है। लोग अपने ड्राइंग रूम में इसको रखे हुए हैं। इसके साथ ही जार भी में मछलियां लोग रख रहे हैं। एक्वेरियम विक्रेता अजय ने बताया कि जब रंगीन मछलियों का काम शुरू किया था तो लोगों में इसके प्रति कम रुचि थी, लेकिन समय के साथ एक्वेरियम के काम ने गति पकड़ी है।
आज शहर के ज्यादातर घरों और दुकानों में फिश एक्वेरियम लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मांग बढ़ने के साथ इस कारोबार को बल मिला है।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल पहले हफ्ते में 1 से 2 एक्वेरियम की बिक्री होती थी, आज प्रतिदिन दो के करीब एक्वेरियम ग्राहक खरीद रहे हैं। इसमें छोटे से बड़े एक्वेरियम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें