फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी कॉलेज में आज से रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत

Tue, 27 Feb 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में मंगलवार से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होेने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में तरह-तरह के नृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति ने चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च तक किया है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। इसमे 27 फरवरी को रंगोली प्रतियोगिता होगी जिसका विषय पर्यावरण संरक्षण होगा। इसके साथ ही विकसित भारत लक्ष्य एवं चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही पशु सुरक्षा पर रील्स प्रतियोगिता होगी। 28 फरवरी को वैश्विक जल संकट कारण एवं निवारण विषय पर निबंध प्रतियोगिता और स्वरचित काव्य पाठ व गजल का आयोजन होगा। उसी दिन भारतीय लोकतंत्र दशा एवं दिशा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
29 फरवरी को वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर नाटक होगा। इसके बाद क्विज और समसामयिक ब्लाग बनाया जाएगा। एक मार्च को फोटोग्राफी और गृहविज्ञान प्रदर्शनी लगेगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। शिक्षकों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें