फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम से मिले विधायक, स्टेडियम समेत अन्य योजनाओं की मांग की

Tue, 27 Feb 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात करते विधायक
विज्ञापन
मेंहदावल। सोमवार को मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मेंहदावल विधानसभा के विकास पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान जहां राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, विधानसभा क्षेत्र में स्थित बखिरा झील के विकास, विधान सभा क्षेत्र की प्रमुख बदहाल सड़कों का मामला उठाने के साथ ही विधान सभा क्षेत्र में युवा वर्ग के लिए स्टेडियम निर्माण का मामला उठाया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण, राप्ती नदी बेलौली में पक्का घाट निर्माण, विधानसभा क्षेत्र में युवा प्रतिभानों के लिए स्टेडियम निर्माण तथा विधानसभा क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों की चौड़ीकरण तथा सुंदरीकरण आदि मामलों को संज्ञान में लाते हुए विकास की बात की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इन मामलों को संज्ञान में लेते हुए विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इन कार्यों को पूर्ण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें