- कर्मचारियों ने एसडीओ को पत्र लिखकर सुनाई पीड़ा
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के कंट्रोल पैनल रूम में विगत कुछ दिनों से कोबरा सांप ने डेरा डाल दिया है। जिसके चलते तैनात कर्मचारी सहमे हुए है। बाहर बैठकर ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त पत्र एसडीओ को देकर निस्तारण कराने की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर पर कुछ दिन पूर्व कंट्रोल पैनल में कार्य करने पहुंचे कुछ विद्युत कर्मियों की नजर जब कोबरा सांप पर पड़ी तो उनकी सांसें अटक गईं। चीखते हुए बाहर निकल गए। सांप को भगाने की कोशि की, लेकिन कुछ काम नहीं आया। मजबूरन चौबीस घंटे ड्यूटी कर रहे कर्मी बाहर से कार्य कर रहे हैं। केंद्र पर तैनात एसएसओ मनीष कुमार, श्याम नारायण, हरिओम, सहायक संतोष, मनिंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से एक पत्र एसडीओ विद्युत को देकर मामले की जानकारी देते हुए निस्तारण करने की मांग की है।