मेंहदावल बाईपास पर अतिक्रमण हटवाते सीओ
संतकबीरनगर। सीओ यातायात अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर शहर में अतिक्रमण को हटवाया। दुबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ ने मेंहदावल बाईपास से लेकर सब्जी मंडी बरदहिया तक अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अनियमित तरीके से किए गए वाहन पार्किंग, वाहन स्टैंड पर हुए अतिक्रमण को हटाया। उन्होंने आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने की अपील की। इस दौरान प्रभारी यातायात परमहंस, अवधेश साहनी, सुरेंद्र प्रसाद, आनंद मोहन आदि यातायात कर्मी मौजूद रहे। संवाद