संतकबीरनगर। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली में विदाई दी। एसपी ने अमित कुमार के प्रशिक्षण काल में किए गए उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अमित कुमार ने अपने कार्यों से विभाग की गरिमा बढ़ाई है। आशा है कि भविष्य में भी वे इसी निष्ठा एवं लगन से दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संवाद