फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 12 Jun 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियांवा। दुधारा थाना क्षेत्र के पैड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार सुरेन्द्र कुमार( 20) लंबे समय से बीमार था। गोरखपुर के एक डाक्टर से इलाज चल रहा था। भोर में उठा तो उसने समय पूछा और फिर कमरे में सोने चला गया। सुबह माता पिता उठकर खेत में चले गए। जब वापस आए तो दरवाजा खटखटा कर जगाने की कोशिश की। जब कोई हरकत नहीं हुई तो खिड़की तोड़कर देखा तो उसका शव छत की कुंडी से गमछे से लटकता मिलाा। इधर, घटना के बाद मृतक की माता मेवाती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें