फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वार्ड में गंदगी देख नाराज हुए सीएमएस

Fri, 24 Feb 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिना यूनिफार्म के कर्मचारियों और चिकित्सकों का ड्यूटी करना आम बात हो गई है। इ
विज्ञापन
बिना यूनिफार्म के ड्यूटी पर मिलीं नर्स, दी गई चेतावनी
विज्ञापन

मरीजों की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में बिना यूनिफार्म के कर्मचारियों और चिकित्सकों का ड्यूटी करना आम बात हो गई है। इसकी शिकायत जब सीएमएस के पास पहुंची तो उन्होंने शुक्रवार की दोपहर में अस्पताल का निरीक्षण किया। जनरल वार्ड में गदंगी मिली तो स्टाफ नर्स बिना यूनिफार्म के ड्यूटी करतीं मिलीं। इस सीएमएस ने नाराजगी जताई और गंदगी की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। स्टाफ नर्स को भी चेतावनी दी।
सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी शुक्रवार दोपहर एक बजे जनरल वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड में 14 मरीज भर्ती हैं। बेड पर चादर नहीं थी। इस पर उन्होंने वार्ड की प्रभारी स्टाप नर्स से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वार्ड की प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए। इसके लिए नियुक्त कर्मियों की जिम्मेदारी है। अगर आगे से वार्ड में गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक स्टाप नर्स बिना यूनिफार्म के ड्यूटी करतीं मिलीं। इस बारे में जब सीएमएस ने नर्स से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म ही स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान है। ऐसे में बिना यूनिफार्म के ड्यूटी करना नियमानुसार गलत है। इसके बाद उन्होंने दवा के गोदाम का निरीक्षण किया। वहां मौजूद फार्मासिस्ट जेपी पांडेय से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें