फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोविड अस्पताल अधूरा देख भड़के सीएमओ, एमसीएच विंग ही सहारा

Wed, 20 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में ​स्थित को​िव्उ अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ और सीएमएस।संवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास बना है 32 बेड का कोविड अस्पताल
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। केरल में कोविड के नए वैरिएंट को लेकर हर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। इसको लेकर सीएमओ ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया तो वह आधा-अधूरा मिला। मुख्य दरवाजा लगने के बाद लटक गया है। इस पर सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। इसके साथ ही दो दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि कोविड अस्पताल का संचालन शुरू किया जा सके। वैसे एमसीएच विंग में कोविड अस्पताल सक्रिय है।
जिला अस्पताल में कोविड की क्या तैयारी हैऔर नवनिर्मित कोविड अस्पताल कहां तक सक्रिय हुआ है। इसे देखने के लिए सीएमओ डाॅ रामानुज कन्नौजिया और सीएमएस डॉ भवनाथ पांडेय इमरजेंसी के पास बने 32 बेड के कोविड अस्पताल पहुंचे। वहां पर मुख्य गेट लटका हुआ मिला। इस पर सीएमओ ने कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही बिजली एक फेस की पाई गई। ऑक्सीजन मशीन लगी हुई थी। इसे अभी चालू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 32 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है ताकि एमसीएच विंग में पूर्व में बने कोविड अस्पताल को यहां पर शिफ्ट किया जा सके। दो दिन में कार्यदायी संस्था को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कोविड अस्पताल का संचालन शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर लैब सक्रिय है। जो भी व्यक्ति अपनी जांच कराना चाहता है वह लैब में जाकर जांच करा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की भरपूर उपलब्धता है। सभी सीएचसी में कोविड का अस्पताल पहले से संचालित है। उसे सक्रिय कर दिया गया है। एंटीजन जांच के लिए किट भी उपलब्ध है।
बताया कि अभी जिले में कोविड के नए वैरिएंट का कोई मरीज नहीं है। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें