विकास खंड के साड़ेकला में तैनात आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना को लेकर नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में आये मुख्य चिकित्सा अधिकारी का घेराव किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। सीएमओ द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर आशा कार्यकर्ता शांत हुईं।
गीता देवी व संजना मिश्र के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता करीब दो बजे तहसील मेंहदावल पहुंची। उसी दौरान तहसील दिवस से निकल कर सीएमओ अपने वाहन में बैठकर जिला मुख्यालय निकल रहे थे।
आशा कार्यकर्ताओं ने वाहन को घेर लिया। आशाओं ने सीएमओ से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सांडे खुर्द में तैनात आशा शकुंतला सिंह द्वारा गांव में टीकाकरण किया जा रहा है।
एक गर्भवती को टीकाकरण के कुछ दिन बाद रक्त स्राव होने लगा।
इसको लेकर गर्भवती के परिजन आशा व उसके परिजनों को मारे-पीटे। इसकी शिकायत मेंहदावल सीएचसी के अधीक्षक व पुलिस से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
आशाओं की नाराजगी देखते हुए सीएमओ ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने घेराव खत्म किया।
इस दौरान शोभा देवी, पूनम, इन्दू सिंह, उषा यादव, शोभा, मीरा, पूर्णिमा, पूनम गौड़, सुभद्रा, आशा देवी आदि मौजूद रहीं।