फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिजिटल एक्स-रे से होगी बेहतर जांच

Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियांवा में डिजिटल एक्सरे मशीन का उदघाटन करते हुए सीएमओ व जिला प
विज्ञापन
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में विभाग की ओर से भेजी गई डिजिटल एक्स-रे मशीन का बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातमा और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन से से मरीजों को इलाज में मदद मिलेगी। लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि लोगों को बेहतर इलाज मिले, यही प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की है। साथ ही हड्डी व महिला रोग विशेषज्ञ की जरूरत बताया है। उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में हमेशा बिजली सप्लाई होना चाहिए। बड़े जनरेटर की जरूरत है। धीरे-धीरे सभी सुविधाएं बेहतर किया जाएगा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातमा, आईओ कौसर खान, रिजवान मुनीर, अदील अहमद, राजेश पांडेय, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें