फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में फंसे सीएमओ और सीएमएस

विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे सीएमओ और सीएमएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में बने 100 बेड के मैटरनिटी विंग को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाना है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, सीएमएस डॉ. पंकज टंडन समेत कई अफसर और निर्माण एजेंसी के जूनियार इंजीनियर और टेक्निशियन लिफ्ट में सवार होकर तीसरी मंजिल पर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट फंस गई। करीब 10 मिनट तक अफसरों की सांस अटकी रही। टेक्निशियन ने किसी तरह लिफ्ट को सही कर नीचे उतारा, तब अफसरों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन

19 करोड़ रुपये की लागत से मैटरनिटी विंग का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था निर्माण निगम ने भवन का निर्माण पूरा कर लिया है। उद्घाटन मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। ऐसे में सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, सीएमएस डॉ. पंकज टंडन, अपर सीएमओ डॉ. जीएन शुक्ल समेत निर्माण निगम के जूनियार इंजीनियर व ठेकेदार असप्ताल का निरीक्षण करने पहुंचे। एक-एक कमरे की जांच की और जब तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट का सहारा लिया तो लिफ्ट दूसरी मंजिल तक जाते जाते फंस गई। लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल रहा था। करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में अधिकारी फंसे रहे। मौके पर मौजूद टेक्निशीयन ने किसी तरह से लिफ्ट को सही किया और अधिकारियों को लिफ्ट से बाहर निकाला। सीएमओ ने बताया कि 100 बेड के मैटरनिटी विंग का हैंडओवर होना है। ऐसे में भवन निर्माण के प्रत्येक बिंदुओं की जांच की जा रही है। सबकुछ सही होने पर ही भवन को हैंडओवर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें