फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल परिसर में भैंस बंधने का सीएम ने लिया संज्ञान

Tue, 21 Feb 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय पटखौली में बाउंड्रीवाल की जांच करते बीएसए अतुल कुमार तिवारी और डीसी रजनीश बैद्
विज्ञापन
- विशेष सचिव के निर्देश पर जांच करने पहुंचे बीएसए, तीन दिनों में मांगी गई है रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की दशा किसी से छिपी नहीं है। परिसर में कहीं भैंस बंधी मिलती है तो कहीं बच्चो को किताबें नहीं मिली हैं। अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक में परिसर में बंधी मिली भैंस, नहीं मिली किताबें शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। इसे मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने बीएसए को तीन दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
एक फरवरी को परिषदीय स्कूलों की पड़ताल की गई थी। खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटखौली में शौचालय की स्थिति बदहाल मिली थी। परिसर में भैंस बंधी मिली थी। हैंडपंप खराब थक। हरिहरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूर्य नगर में हैंडपंप के पास जलभराव मिला था। कुछ शिक्षक नहीं थे।
विज्ञापन

इस खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेने के बाद मंगलवार को बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटखौली और प्राथमिक विद्यालय सूर्यनगर में जांच की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटखौली में भैंस बंधने की जगह को देखा। जहां पर मामला सही मिला। वहां पर गोबर आदि पाए गए।
परिसर में चहारदीवारी नहीं है। इसके बाद हरिहरपुर के प्राथमिक विद्यालय सूर्यनगर पहुंचे वहां पर भी जांच की। जांच में विद्यालय पर शौचालय नहीं पाया गया। चहारदीवार टूटी हुई मिली। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रिया पांडेय, सहायक अध्यापक कविता रानी अवकाश पर थे।
विज्ञापन

...
कोट
दोनों विद्यालयों की जांच की गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटखौली में भैंस बांधी जाती थी। ग्रामीणों को भैंस न बांधने की चेतावनी दी गई। यहां पर चहारदीवारी नहीं है। प्राथमिक विद्यालय सूर्यनगार का निरीक्षण किया गया है। यहां शौचालय नहीं है और हैंडपंप के पास कचरा मिला। इसे सही कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें