बखिरा। नगर पंचायत झुगिया के रहने वाले रामबरन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को ट्वीट कर आवास में धन वसूली की शिकायत की है। आरोप है कि उसे पीएम आवास मिला है। आवास की किस्त पाने के लिए उससे 5,000 रुपये की मांग की जा रही है। डूडा कार्यालय के ऋषभ सोनकर ने बताया कि मामले में जांच टीम बैठाई गई है। दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद