फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम नम

Wed, 29 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हल्की बूंदाबादी के चलते खलीलाबाद में भींगे हुए बच्चे । संंवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को हुई बारिश के बाद जिले में आज भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिसके चलते मौसम में ठंडी बनी रही। वहीं आसमान पर घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान गिर गया और लोगों ने ठंड का असर महसूस करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जिले में देखने को मिला। दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही। जिसके चलते सड़कें गीली हो गई थीं और उसपर फिसलन काफी बढ़ गई थी। ठंडी हवाओं के चलने से धूप पूरी तरह गायब रही। कई स्थानों पर लोग अपनी बाइक लेकर फिसल भी गए। मंगलवार को जनपद में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। ्रबुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार से होने वाली संभावित वर्षा के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 80 से 90 प्रतिशत के बीच बना हुआ है, जिससे ठंडक और बढ़ गई है। इसका एहसास पूरे जनपद में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें