ेंहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया तिवारी गांव में मोबाइल के टावर पर चढ़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त य?
- फोटो : KHALILABAD
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा मनोरोगी, पुलिस परेशान
- डेढ घंटे बाद सिपाहियों ने उसे नीचे उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के मंझरिया तिवारी गांव में रविवार को मनोरोगी युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो सिपाहियों ने उसे नीचे उतारा।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया तिवारी में लगे मोबाइल टॉवर पर रविवार को मनोरोगी युवक टॉवर पर चढ़ गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। पुलिस और लोगों के समझाने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा। लगभग डेढ़ घंटे बाद सिपाही संजीव यादव व बृजेश सिंह ने उसे टॉवर से नीचे उतारा।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मनोरोगी युवक से पूछताछ के बाद नंदौर स्थित चाय की दुकान जहां वह रहता है उसको सुपुर्द कर दिया गया।