फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 देवी मंदिरों में हुई साफ-सफाई, नवरात्र आज से

Fri, 30 Sep 2016 11:49 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
खलीलाबाद में मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देता कलाकार। - फोटो : अंबरीश मिश्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर जनपद में नवरात्र की तैयारियाें के मद्देनजर शुक्रवार को देवी मंदिरों के साथ ही जिन स्थानों पर देवी की प्रतिमा स्थापित होनी है वहां साफ-सफाई की गई। जिले में कुल 640 देवी की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
विज्ञापन


 शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए खलीलाबाद स्थित समय माता मंदिर ,पाटेश्वरी देवी मंदिर, बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर, उसका कला स्थित देवी मंदिर में शुक्रवार साफ सफाई की गई और मंदिरों में सजावट की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में मेंहदावल के बाराखाल दुर्गा मंदिर, नगर वाली माता मंदिर, बेलहर कला में स्थापित सिद्धेश्वरी माता मंदिर, जंगल बेलहर, महुली और धनघटा क्षेत्र के देवी मंदिरों , बखिरा में भंगेश्वर नाथ मंदिर ,समय जी मंदिर में तैयारियों के मद्देनजर साफ-सफाई की गई। विश्वनाथपुर में काली मंदिर परिसर में दुर्गा मूर्ति स्थापित होगी। यहां पर सफाई कार्य जारी रहा। आयोजकों ने बताया कि बिजली का कोई भरोसा नहीं है। 

 जिसके कारण जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। महुली निवासी पंडित वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र की अपनी महत्ता है। नवरात्र में पूजा करने से कष्ट, रोग आदि का निवारण होता है। वहीं एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मूर्ति विसर्र्जन में भी पर्याप्त फोर्स रहेगी। आयोजक मंडल भी स्वयं सुरक्षा की निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें