फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए सफाई व दवा का छिड़काव

Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत मुंडेरी व बरडाड पिपरी में संचारी रोग नियंत्रण को रोकने के लिए सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कार्य कराया गया तथा दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा गांव के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बेलहर एडीओ पंचायत पंकज सिंह व सचिव अजीत सिंह ने ग्राम पंचायत मुंडेरी, बरडाड़, पिपरी में औचक निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग अभियान पर विशेष ध्यान दें। अपने-अपने घरों के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। बीमारियों से बचें ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत में रोस्टर लगवा कर नालियों का साफ-सफाई का कार्य करवाया जा रहा है।
दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है। ताकि संक्रामक बीमारी ना हो। आसपास के लोग बीमार ना पड़े। रोस्टर में लगे अलग अलग ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारी कार्य को काफी गंभीरता से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सुशीलदेवी, ऊषा देवी, दिलीप कुमार, गोविंद प्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें