फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के सिदाही गांव में शनिवार की शाम रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से चले लाठी-डंडे से करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सिदाही निवासी श्रीपत और पलटू के भूमि और रास्ते को लेकर विवाद है। शनिवार की शाम इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष से लाठी-डंडा चलने से एक पक्ष से गणेश, भूमिनाथ, गिरजा देवी तथा दूसरे पक्ष से पलटू, सचिन समेत अन्य घायल हो गए। इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। एक पक्ष ने महुली थाने पर तहरीर भी दी है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें