फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बगहिया में रविवार सुबह जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिला समेत उसके परिजन के साथ लाठी-डंडे और सब्बल से मारपीट की। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बगहिया निवासी मीना देवी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब सात बजे जमीन को लेकर उनके पटीदारों से विवाद हो गया। आरोप है कि विजय, पंकज कुमार, गुरु प्रसाद और लालाराम ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जमीन पर दीवार चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया।
मीना देवी के अनुसार, बचाव में उनके पुत्र अतुल प्रताप सिंह, प्रिंस प्रताप सिंह, इंद्रजीत, अवनीश कुमार पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और सब्बल से मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि विवाद के दौरान डायल 112 को सूचना दी गई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें