संतकबीरनगर। जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोक कल्याण मेले में किसानों के कल्याण का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों का खास ख्याल रख रही है।
खाद-बीज व कृषि उपकरणों पर सब्सिडी देकर उनकी परेशानी दूर करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें किसानों का शोषण करती रही हैं, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
कार्यक्रम में सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की। गेहूं खरीद का लक्ष्य भी बढ़ाया गया है। साथ ही गेहूं का समर्थन मूल्य 1745 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है।
उनकी सरकारी किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास कर रही है। किसानों को खाद-बीज और कृषि उपकरण पर सब्सिडी दी जा रही है, जिससे कि वे कर्ज में न फंसें। सीएम ने कहा कि उनका सरकार का ध्यान सबसे अधिक किसानों पर है। पिछली सरकारों के समय में उनका शोषण होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब दिन बदल गए हैं।