संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन संत कबीर नगर के वार्षिक चुनाव में विजेता नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति ने सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ओंकार नाथ चौरसिया ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, महामंत्री निरंजन सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन रवि कुमार मिश्र व अन्य प्रत्याशियों को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल श्रीवास्तव के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र दिए गए।