-नगर पालिका ने मंगवाए पांच टैंकर, गर्मी में होगा इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी के मौसम में शहरवासियों व आम लोगों को स्वच्छ व शीतल पेयजल से न जूझना पड़े, इसके लिए नगर पालिका ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने पांच टैंकर मंगवाए गए हैं, जो शीतल पेयजल से युक्त रहेंगे। इन्हें विभिन्न चौराहों या कार्यक्रमों के लिए लगाया जाएगा।
शहर में पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं है। सभी 25 वार्डों में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि पेयजल के लिए सौ करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो सका है। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने गर्मी में स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। साथ ही पालिका प्रशासन ने पांच टैंकर भी मंगवाए हैं। इन टैंकरों के जरिए लोगों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है। यह टैंकर शीतल पेयजल से युक्त रहेंगे, जिन्हें विभिन्न चौराहों पर लगाया जाएगा।
गर्मी के लोगों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पांच टैंकर मंगवाए गए हैं, जिन्हें स्वच्छ व शीतल पेयजल से युक्त किया जाएगा। इन्हें शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाया जाएगा, ताकि लोगों को पीने के पानी की समस्या न हो।
- जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका