नहसापार में चौरसिया समाज की बैठक में बोलते डॉ. अयूब।
- फोटो : अमर उजाला
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खलीलाबाद सदर विधायक डॉ. मो. अयूब ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता भाई चारा को बनाए रखने के लिए समाज में जागरूकता की आवश्यकता है। एकता विखंडित न हो इसलिए हिन्दू-मुस्लिम एकता को जिंदा रखना है इसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा है। ये बातें उन्होंने रविवार को खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नहसापार में चौरसिया समाज की बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और सभी जातियों को जोड़ने के लिए अपना-अपना राग गा रहे हैं। देश प्रदेश के मुसलमान भाई हमेशा राजनेताओ के झांसे में आकर ठग होने के शिकार हुए हैं।
चौरसिया समाज बहुत ही पीछे है। चौरसिया समाज की समस्याओं को किसी भी पार्टी ने नहीं सुना। सिर्फ वोट का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से कराए की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, उदय भान चौरसिया, विनोद चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, शफीक अहमद, महफूज अंसारी, शैलेश चौरसिया, धर्मेन्द्र चौरसिया, सोनू चौरसिया, दीनदयाल चौरसिया, दुष्यन्त चौरसिया, राजेश चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।