विधानसभा सामान्य निर्वाचन के पांचवे चरण के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
जिले में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें कुल 42 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। खलीलाबाद विधान सभाक्षेत्र में सर्वाधिक 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि धनघटा सीट से आठ तथा मेंहदावल सीट से 12 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव प्रचार शनिवार को पांच बजे थम जाएगा। ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। घर-घर दस्तक देकर अपना एजेंडा बताते हुए वोट देने की अपील कर रहे हैं। साथ ही बूथ मैनेंजमेंट को लेकर भी रणनीति बनाने में लग गए हैं।
दूसरी तरफ प्रशासन ने भी मतदान कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। जिले में कुल 1018 मतदान केंद्रों पर 1386 बूथ बनाए गए हैं। इनमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 368 मतदान केंद्रों पर 498 बूथ बनाए गए हैं, वहीं खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 335 पोलिंग सेंटर्स पर 481 बूथ तथा धनघटा क्षेत्र में 315 मतदान केंद्रों पर 407 बूथ बनाए गए हैं।
किस विधान सभा में कितने मतदाता
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता-436359
पुरुष - 240450
महिला - 195883
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता-426750
पुरुष- 233808
महिला - 192930
धनघटा विधान सभा क्षेत्र
कुल मतदाता- 356798
पुरुष - 193602
महिला - 163178