चौपाल लगाकर एसडीएम ने सुनी समस्याएं।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवटली स्थित जनता आर्दश इंटर कालेज अजावॅ के परिसर में सोमवार को उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी और सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चौपाल लगाकर गांव के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान राशन कार्ड से संबधित मामला छाया रहा। जिसके निस्तारण के लिए सप्लाई निरीक्षक को पत्र लिखने की बात एसडीएम ने कहीं। गांव में कराएं गये विकास कार्य के बावत जानकारी लेनी चाही तो मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मौजूद नहीं मिले। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही।
अजाव स्थित जनता आर्दश इंटर कालेज के परिसर चौपाल लगाई। पंचायत सचिव के बारे में पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात ग्राम विकास अधिकारी दिलीप पांडेय की तैनाती गैर ब्लाक में कर दी गई। उनके जगह पर दूसरे पंचायत सचिव की तैनाती तो कर दी गई, लेकिन पूर्व के पंचायत सचिव द्वारा चार्ज न दिये जाने से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। केवटली गांव के केवटाही में पोल लगने का विवाद चौपाल में ग्रामीणों द्वारा उठाया गया। इस पर एसडीएम ने एसओ महुली संतोष तिवारी को मौका मुकायना करके मामले को हल कराने का निर्देश दिया। चौपाल में गांव के सत्येंद्र पांडेय, बब्लू उपाध्याय ने राशन कार्ड कार्ड अपात्रों को दिए जाने का मामला उठाया। गांव में बने शौचालयों की स्थित ठीक न होने की ग्रामीणों ने शिकायत किया। जिसकी जांच कराने की बात कही। ग्रामीणों द्वारा आवास की मांग किये जाने पर एसडीएम ने प्रधान से प्रस्ताव कराके भेजने की बात पर प्रधान पति पवन ओद्या ने बताया कि आर्थिक और सामाजिक गणना 2011 के तहत गांव में मात्र दो लोगों को ही पात्र बनाया गया है। जबकि गांव की पचास प्रतिशत से ज्यादा आबादी छप्पर में रहती है। इस पर उप जिलधिकारी चुप्पी साध गये। प्रधान पति ने यह भी बताया कि गांव में एक प्राथमिक विद्यालय का निर्माण विगत तीन वर्ष पूर्व कराया गया है। जिसकी स्थित काफी दयनीय है, जो कभी भी गिर सकता है। इस पर एसडीएम ने जांच के लिए विभाग को पत्र लिखने की बात कही। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसओ संतोष तिवारी, प्रधान पंकज देवी, सीएचसी प्रभारी रमेश, पंचायत सचिव सूर्यकरण चौधरी, रामनौकर दुबे, चंद्रभूषण दुुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।