फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान से नकदी समेत उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
किराने की दुकान से नकदी समेत उठा ले गए सामान
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर जिले की पश्चिमी सीमा पर स्थित रामपुर बारहकोनी बाजार में रविवार की रात चोरों ने एक किराना व्यवसायी की दुकान में चोरी की वारदात की। शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत लाखों के सामान उठा ले गए। सोमवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
छपिया गांव निवासी अब्दुल हमीद की रामपुर बारहकोनी चौराहे पर किराने की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि रोज की तरह रविवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह में बगल में दुकान चला रहे दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा देखा। उसके बाद लोगों ने फोन कर उसे घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर दिए गए तहरीर में पीड़ित ने 1. 20 लाख नकदी चुराने की बात कही है। उस रकम को वह जहां से सामान मंगाते हैं, उसी व्यापारी को देने के लिए रखे थे। इसके अलावा दुकान से चोर सामान भी चुरा ले गए। इस संबंध में एसओ केडी सिंह ने बताया की पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें