जंगले के रास्ते घर में घुसे चोर
- लाखों के जेवरात उठा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। क्षेत्र के बरगदवा खुर्द गांव में बुधवार की रात चोर एक व्यक्ति के घर में जंगला तोड़कर अंदर घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बेलहर क्षेत्र के बरगदवां खुर्द गांव निवासी प्रमोद मिश्र पुत्र अनिल मिश्र के घर में रात में चोर जंगले के रास्ते अंदर घुस गए। चोर घर में रखे जेवरात आदि उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से सोने का हार, झुमका, वेदी, मंगलसूत्र, दो अदद चेन, दो अदद अंगूठी, पायल, 5500 रुपये नकदी और बर्तन आदि चुरा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। एसआई प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।