फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संभव अभियान में बच्चों के स्वास्थ्य का होगा परीक्षण

Sun, 16 Jun 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जुलाई के प्रथम सप्ताह में जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर संभव अभियान चलाया जाएगा। इसमें कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निर्देश पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में जनपद के 1775 आंगनबाड़ी केंद्रों पर संभव अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलने वाले इस अभियान में आशा, एएनएम के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने का प्रयास करेंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी में 23 सौ बच्चे है। कम हाइट और कुपोषित बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नियमित जांच कराई जाएगी। अभियान के तहत अभिभावकों को समय समय पर परामर्श भी दिया जाएगा। सितम्बर माह में जून के सापेक्ष कितने बच्चे स्वस्थ हुए इसका भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें