फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनोरंजन के साथ शिक्षित भी होंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बेसिक शिक्षा विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के मानसिक विकास के लिए नई पहल शुरू की है। प्राइमरी और उच्च प्राइमरी विद्यालयों से जुड़े 36 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से वंडर बॉक्स के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने यह बातें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दी जाती है। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ने के लिए वंडर बॉक्स बनवाए गए हैं। इसके जरिये बच्चे खेलेंगे और खेल-खेल में पढ़ाई के प्रति आकर्षित भी होंगे।
उन्होंने बताया कि 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को वंडर बॉक्स प्राप्त हो गए हैं। प्रत्येक को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में एक वंडर बॉक्स भिजवाया गया है। इनमें छोटे बच्चों की खेल के साथ पढ़ने की सामग्री है। इसमें तीन से 5 वर्ष तक के बच्चों को गणित, भाषा और दूसरी चीजों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मधुलता राय, किरन राय, राजकुमार, सरिता, एआरपी अनूप कुमार सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें