संतकबीरनगर। टीएसआई परमहंस की अगुवाई में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सरदार पटेल उमावि बैरमपुर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें अपने परिजनों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बताया गया। टीएसआई परमहंस ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होने जनपदवासियों से अपील किया कि वह स्वयं तथा अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और यातायात नियम का पूर्ण पालन करें।