मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम के दौरान पौली के चकिया में अपने माडल के साथ उपस्थित बच्चे ।
- फोटो : 1
रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली के पीएम श्री विद्यालय चकिया में मेरा गांव मेरा विद्यालय के तहत मेला, बच्चों के लिए करियर गाइडेंस और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मीना मंच आदि का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों के भविष्य में उनके करियर के लिए मौजूद विकल्पों पर चर्चा हुई। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट माडल व पोस्टर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं उनके आगे अनवरत पढ़ाई लिखाई की लिए अवसरों पर चर्चा की गई । बच्चों ने इस अवसर पर अपने पूर्व ज्ञान व अनुभवों के आधार पर बनाए गए विभिन्न प्रकार प्रोजेक्ट, मॉडल व पोस्टर का प्रदर्शन किया। परिसर में तैयार भवन का खंड शिक्षा अधिकारी ने आईसीटी लैब का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद, वरिष्ठ लेखाकार आदर्श मणि त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी, ग्राम प्रधान खुरापाती देवी, प्रधानाचार्य बलबीर यादव, वरिष्ठ सहायक अध्यापक प्रभात कुमार यादव, अनिल यादव, रतिभान आदि मौजूद रहे।