सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरा जलवा
- फोटो : अमर उजाला
बखिरा (संतकबीरनगर)। बेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज में चल रहे 21वीं जनपदीय स्काडट-गाइड रैली का समापन शुक्रवार को हुआ। इामें जनपद के 24 विद्यालयों के 523 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए आम जनजीवन से जुड़े विभिन्न क्रियाकलाप किया। ध्वज अवतरण करने के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि तीन दिवसीय शिविर में सीखे गए कार्यों का प्रयोग समाज सेवा में लगाएं। प्रशिक्षण में जो भी अच्छे अनुभव उन्हें प्राप्त हुए है, उन्हें जीवन में आत्मसात करें और समाज सेवा करने में गर्व का अनुभव करें। विद्यार्थी स्काउट गाइड की गतिविधियों से जुड़कर देश व समाज की सेवा प्रमुखता से करें। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने कहा कि स्काउटिंग एक अभियान है। रैली में स्काउट की 12, गाइड की 10 व कप-बुलबुल की दो टीमों ने हिस्सा लिया। इससे पहले प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए झांकी, टैंट व तम्बुओं का निरीक्षण करते हुए मूल्यांकन किया। समापन के पूर्व ग्रेडिंग प्राप्त प्रतिभागी टीमो को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान आशा यादव, रामनिवास, रमेश चंद्र यादव, राकेश सिंह, रवि श्रीवास्तव, नवल किशोर त्रिपाठी, श्रीप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।