फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों ने बारिश के लिए खेली काल कलौती

Tue, 22 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली में कालकलौती खेलते बच्चे
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विगत कई दिनों से पौली क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों के मुरझाए चेहरे पर रौनक लाने के लिए गांव के बच्चे अब इन्द्रदेव को खुश करने के लिए काल कलौती का खेल रहे हैं। बुजुर्ग राम प्रवेश, सीताराम का कहना है कि बच्चों के काल कलौती के खेल से इंद्र देव प्रसन्न होकर बारिश करते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पौली क्षेत्र के पचरा, खेवसिया, परसहर, धौरहरा, शंकरपुर सहित कई गांवों में छोटे-छोटे बच्चे एक टोली में पूरे गांव के प्रत्येक घरों में जाकर काल कलौती का खेल खेला। काल कलौती का खेल में बच्चों की टोली घर पर पहुंचने पर उस घर की महिला या पुरुष अपने घरों में से पानी लाकर इन बच्चों के ऊपर फेंकते हैं। बच्चे उसी पानी में जमीन पर लोट कर काल कलौती खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें