फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन में पढ़ाई कर रहे प्राथमिक विद्यालय लौकिहा के बच्चे

Thu, 18 Apr 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सात माह पहले विद्यालय का जर्जर भवन कर दिया गया था ध्वस्त
विज्ञापन

- अभी तक विद्यालय के भवन का निर्माण शुरू नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के लौकिहा ग्राम पंचायत में बने प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने के चलते सात माह पहले ध्वस्त कर दिया गया था। तब से वहां के बच्चे पंचायत भवन में पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन विभाग ने अभी तक नए भवन बनाने में कोई रूचि नहीं दिखाई। जिससे बच्चों के पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। 18 अक्तूबर 2023 को प्राथमिक विद्यालय लौकिहा का भवन जर्जर होने के चलते उसे गिरा दिया गया। उसके बाद बच्चे कहां पढ़ेंगे यह ध्यान किसी जिम्मेदार ने नहीं सोचा। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने इसके लिए प्रधान से पंचायत भवन की मांग की, तब से पंचायत भवन में यह विद्यालय चल रहा है।
प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि गांव से दूसरे विद्यालय की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। दूर जाने पर बच्चों की उपस्थिति पर असर पड़ेगा। इसीलिए ग्राम पंचायत के दूसरे भवन में विद्यालय संचालित किया जा रहा है। अगर विद्यालय का नया भवन बन जाएगा तो उसमें बच्चों का पठन-पाठन कराया जाएगा। विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में 61 बच्चे नामांकित हैं। विभाग के आदेशानुसार बच्चों के पठन-पाठन को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य किया जा रहा है। जब भी नया भवन तैयार हो जाएगा फिर बच्चों की शिक्षा भवन में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक विद्यालय का नया भवन नहीं बन जाता है तब तक बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य ग्राम पंचायत में तैयार पंचायत भवन पर संचालित होगा। जल्द ही भवन निर्माण कार्य के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- अर्जुन प्रसाद वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें