फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान में छूटे बच्चों को लगाया जाएगा टीका

Tue, 08 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मिशन इंद्रधनुष अभियान की हुई शुरूआत
विज्ञापन

-पहले चरण का अभियान 12 अगस्त तक चलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में मिशन इंद्रधुनष अभियान की सोमवार को शुरुआत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में अपर सीएमओ डॉ. एसडी ओझा व डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सोनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने फीटाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 12 अगस्त तक चलेगा।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

छह लोगों को लगाया गया टीका
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य अतिथि चेयरमैन अनवरी बेगम ने फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान छह लोगों को विभिन्न प्रकार के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी एसडी सिंह व महिला चिकित्साधिकारी मनस्विता सिंह ने बताया कि मिशन इंद्र धनुष के तहत 12 अगस्त तक पांच वर्ष तक के छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं में जानलेवा बीमारी से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। इस दौरान नुरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, डाॅ. एसडी सिंह, नौशाद खान, अर्बन कोआर्डिनेटर सुरजीत सिंह, दीनदयाल वर्मा, शालिनी पांडेय, शिवनंदन, एसपी यादव, हरिकेश, संगीता, बाबूराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन चरणों में चलाया जाएगा अभियान
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं चेयमैन सुरेंद्र निषाद की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से छूटे हुए पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती के लिए ‘मिशन इंद्रधनुष अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण सात से 12 अगस्त तक चलेगा। दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तक और तीसरा चरण नौ से 14 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
इस दौरान बीपीएम आनंद मौर्य, बीसीपीएम स्नेहलता, साधना यादव, ओमप्रकाश चौधरी, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें