फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी होने में आ रही समस्या दूर कराएं: डीएम

Tue, 08 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन

- दिव्यांग प्रमाण-पत्र के संबंध में अधिकारियों से की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग समिति, जिला प्रबंधन समिति, यूडीआईडी अनुश्रवण समिति, लोकल लेवल समिति एवं राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित बैठक हुई। इसमें दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी होने में आ रही दिक्कतों से डीएम को अवगत कराया गया।
डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए चिकित्सा बोर्ड का कार्यालय एक नियत स्थान हो जिससे दिव्यांगजनों को कोई समस्या न हो। इसके अलावा दिव्यांग हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाए। मूक बधिर दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए बस्ती एवं गोरखपुर जिला चिकित्सालय से संपर्क कर प्रमाण पत्र जारी करवाए जाएं।
विज्ञापन


जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आए आवेदन को निदेशालय प्रेषित करने की अनुमति डीएम द्वारा दी गई। बैठक में डीएम ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ संत प्रसाद, सीएमओ डाॅ. अनिरूद्ध सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी डाॅ. श्वेता त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, डीपीआरओ पीके यादव सहित आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें