जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते चिकित्सक
संतकबीरनगर। मानसून की शुरुआत के साथ उमस भरी गर्मी से बच्चे बेहाल हो गए हैं। नौनिहालों से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को घमौरी, फोड़े-फुंसी, सर्दी जुकाम की समस्याएं हो रही हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक एलर्जी व फंगल इंफेक्शन और 40 से अधिक सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों की विशेष देखभाल की सलाह दी। बच्चों में घमौरी, फोड़े-फुंसी के अलावा शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जा रहे हैं। इसके अलावा बदलते मौसम में कुछ बच्चे सर्दी-जुकाम और उदर रोग की समस्या से भी ग्रसित हैं।
अस्पताल में रोजाना 1100 के करीब मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें 100 के करीब बच्चे हैं। इन बच्चों में 50 अधिक बच्चे एलर्जी व फंगल इंफेक्शन से ग्रसित हैं। 40 से अधिक बच्चे सर्दी जुकाम से परेशान हैं। इससे अस्पताल में मरीज बढ़ रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चों की विशेष देख-भाल करने की आवश्यकता होती है। बच्चों को सीधे एसी या कूलर की हवा हव में न रखें। बच्चों के खाने का भी ध्यान देने की आवश्यकता है।