फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंपो से उतरते बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
मंगेश की फाइल फोटो
विज्ञापन
बेलहर। थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह माता-पिता के साथ टेंपो से उतर रहा था, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। माता-पिता के सामने बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेलहर कला थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राकेश शुक्रवार को परिवार के साथ टेंपो से नंदौर की तरफ से घर लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे परिवार के लोग पड़रिया गांव के पास टेंपो से उतर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने राकेश के सात वर्षीय बेटे मंगेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों को हादसे की जानकारी मिली तो घर में मातम छा गया। बताया गया कि मंगेश एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। मासूम की असमय मौत से गांव में भी शोक है। हादसे की सूचना मिलते ही बेलहर कला थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि बच्चे के पिता राकेश की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ थाना बेलहर कला में बीएनएस की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें