फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाल पोषण माह शुरू, ढाई लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Wed, 09 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद में बिटामिन ए सम्पूर्णन अ​भियान का शुभारंभ करते हुए एसीएमओ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद में बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ एसीएम डॉ. महेंद्र प्रसाद व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. वीके सोनी ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया। यह अभियान नौ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल दो लाख 50 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद ने कहा कि नौ माह से पांच साल तक का कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.वीके सोनी ने बताया कि विटामिन ए से बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। रतौंधी रोग और कुपोषण से बचाव होता है। मानसिक दिव्यांगता में कमी आती है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, सुशील मौर्य, अनिल कुमार, सत्यव्रत तिवारी, सोनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

यह होगी विटामिन ए की डोज

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीके सोनी ने बताया कि विटामिन ए की खुराक जिले के नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को दी जाएगी। जनपद में लक्षित वर्ग के 2.50 लाख बच्चे हैं। नौ माह से 12 माह तक के बच्चों को आधा चम्मच अर्थात एक मिली लीटर घोल दिया जाएगा। जबकि एक से दो वर्ष के बच्चों पूरा चम्मच अर्थात 2 एमएल का घोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें