धनघटा पुलिस ने अशरफपुर तिराहे से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के अपहरण और पॉक्सो एकट के बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। थाना धनघटा पुलिस ने बाल अपचारी को अशरफपुर तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 जून को नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद थाना में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत हुआ। थाना धनघटा पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर सभी कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया।