संतकबीरनगर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को जिले में आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम व एसपी ने निरीक्षण के दौरान वर्दी एवं सादे लिबास में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके पहले सुबह बखिरा इंटर काॅलेज व बालू शासन का भी निरीक्षण किया था लेकिन बाद में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे को लेकर कोई भी विभाग शिथिलता न बरते।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों को पूरी तरह सतर्क रहने का आदेश दिया है।
इन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण प्रस्तावित
खलीलाबाद विधानसभा में 22 कार्याें का लोकार्पण प्रस्तावित है, जिसकी कुल लागत 5823.27 लाख है जबकि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के 16 कार्याें का लोकार्पण करेंगे, जिसकी कुल लागत खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के 48 कार्याें का 9592.01 लाख है। इसके साथ ही खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के 48 कार्याें का शिलान्यास, जिसकी कुल लागत 21471.96 लाख व मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के 33 कार्याें का जिसकी कुल लागत 19888.28 लाख रुपये है, का शिलान्यास करेंगे।
जिले में 11 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स स्टेडियम को कार्यक्रम स्थल क रूप में तय किया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।
आलोक कुमार- डीएम