फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा कैंप का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

धनघटा, मगहर, हैंसर आदि क्षेत्रों में लगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए रविवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अभियंता विद्युत वितरण बस्ती आलोक रंजन ने धनघटा व मगहर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता इं. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को धनघटा, मगहर, हैंसर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मेगा कैंप लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिलों को सही कराया। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण मंडल संतकबीरनगर में अब कुल 376 शिकायतें आईं, जिसमें से 363 का निस्तारण करा दिया गया है। शेेष शिकायतों का निस्तारण भी जल्द ही करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता विद्युत वितरण बस्ती मंडल आलोक रंजन ने धनघटा व मगहर के कैंपों में पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्युत चोरी रोकने, बिलों में सुधार आदि के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें